देवघर:साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देवघर पुलिस ने साइबर गैंग से जुड़े 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस वार्ता कर देवघर पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर जिले के खागा, पथरौल,पालाजोरी,चितर एवं जामताड़ा जिले के करमाटाड़ थाना क्षेत्र से की गई है। इन साइबर अपराधियों के पास से 28 मोबाइल, 53 सिम कार्ड, 21 एटीएम, 22 पासबुक, 13 चेकबुक, 1 माइक्रो पीओएस मशीन, 2 बाइक, 33 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में आनंद मंडल, कामदेव मंडल, अबु तालिक उर्फ तालिब अंसारी, शफीक अंसारी, जहांगीर अंसारी, मजहर अंसारी, इकबाल अंसारी, मुसाहिद अंसारी, अमीरूल अंसारी, सद्दाम अंसारी, रियाज अंसारी, राहत अंसारी, अजमत अंसारी, फरीद अंसारी, मनीष अंसारी, महेंद्र कुमार सिंह एवं रहीम अंसारी नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इस कांड में गिरफ्तार अबु तालिब और शफीक अंसारी साइबर थाना में दर्ज एक मामले में नामजद है जबकि जहांगीर अंसारी मियां मधुपुर थाना में दर्ज एक मामले में नामजद है। एवं इन अपराधियों के द्वारा तरह तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगा करते थे।
