डीवीसी के चेयरमैन और मेंबर सेक्रेटरी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष।

भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष सह डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव ने डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता मे नव पदस्थापित डीवीसी के चेयरमैन राम नरेश सिंह से मिलकर पदभार ग्रहण करने के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दिया और शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त किया कि,श्री सिंह के नेतृत्व में डीवीसी का उत्थान और श्रमिकों की लंबित समस्याओ का यथाशिघ्र समाधान होगा।
श्री यादव की लंबित माँग के आलोक मे गंभीरतापूर्वक विस्तृत चर्चा करते हुए डीवीसी के चेयरमैन श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि,केन्द्रीय मुख्य श्रमायुक्त, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा के प्रतिष्ठान मे कार्यरत सप्लाई मजदूरों के साथ साथ डीवीसी में विभिन्न स्थानों पर स्थाई प्रकृति मे कार्यरत अन्य श्रमिको को भी सेवानिवृत्ति के उपरांत ग्रेच्युटी का भुगतान हेतू यथाशिघ्र आदेश निर्गत किया जायेगा। बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा प्रतिष्ठान के कैंटीन और वानिकी मे कार्यरत ठेका श्रमिको को सप्लाई मजदूरों के समान वेतन व सुविधा प्रदान करने, त्री पक्षिय समझौता के अनुसार सप्लाई मजदुरो को स्थाई कर्मचारीयों के समान चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, सप्लाई मजदूरों को उच्च श्रेणी का उपलब्ध आवास आवंटित करने , श्रमिक सहयोग समिति तथा विस्थापित श्रमिक सहयोग समिति को निगम के द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार निविदा मे प्रथमिकता देने के अलावा अन्य सभी लंबित माँग का समयबद्ध निष्पादन हेतूआपेक्षित कारवाई किया जायेगा। मौके पर उपस्थित डीवीसी के मेंबर सेक्रेटरी श्री मुखोपाध्याय ने भी आश्वस्त किया कि,स्थाई चेयरमैन की पदस्थापना से श्रमिको से संबंधित सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन होगा।
इस अवसर पर श्री यादव के साथ डीवीसी ठेका मजदूर संघ के सचिव ललन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, हरपाल टूड्डू आदि उपस्थित थे।