धनबाद के बाघमारा का फुलारी टांड मंगलवार की रात रणक्षेत्र बन गया। भाजपा समर्थको और झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थको के बीच खूनी झड़प हो गई। देखते ही देखते फुलारी टांड गोली की तड़तड़ाहट से गूंज गया। मधुबन क्षेत्र में कोयला पर वर्चस्व या आपसी विवाद ने फुलारी टांड को रणक्षेत्र बना दिया। दोनों तरफ से गोली चली औऱ पूरा क्षेत्र अनहोनी से कांप गया। घटना की सूचना पाकर बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू दलबल के साथ पहुंची। फुलारी टांड में चीख पुकार के बीच निशा मुर्मू ने कहा कि घटना को लेकर स्थानीय महिला ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मधुबन, सोनारडीह, बरोरा, बाघमारा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।