रांची, ।
शुक्रवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह हल्की हवा के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आद्रता का स्तर राजधानी में सामान्य होने से लोगों को उमस का एहसास नहीं होगा। हालांकि शाम में बाद राजधानी के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। आज शाम से राज्य के कई जिलों में हल्के बादल देखे जाने की संभावना है।
वहीं 20 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान इन जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पंद्रह दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 19 मार्च से 25मार्च के बीच में रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि अगले सात दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि होगी। इसके 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 33.8 17.8
जमशेदपुर 37.4 19.7
मेदिनीनगर 37.7 16.9