भूली। भूली ए ब्लॉक गजब चौक पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया। यहां पिछले चौबीस साल से निरंतर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई। गणेश पूजा समिति के कैलाश गुप्ता ने बताया कि 1997 से निरंतर गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां भगवान गणेश की महिमा ही है कि भक्तो की मन्नत पूरी होने पर भक्त गणेश की प्रतिमा बैठाते है। हर साल कोई भक्त यहां गणेश प्रतिमा का सहयोग करता है।
गुरुचरण सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के गणेशोत्सव से प्रेरित होकर पहली बार 1997 मे गजब चौक पर गणेशोत्सव मनाया गया था। और आज भी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक भक्तो की संख्या कम रखी गई है। भक्त छोटी छोटी संख्या में पूजा आराधना में शामिल हो रहे हैं।
गणेश पूजा के आयोजन में कैलाश गुप्ता, दिनेश केशरी, गुरुचरण सिंह, अंबर कलश तिवारी, विकास पाणडे, अभिनाश पाणडे, धनजी यादव, प्रशान्त बाउरी, राजु सिंह, गुडू, नित्या सिंह, रवि, करण,बिककू, सुखदेव पण्डित,नीरज, अमित पासवान, नागेशवर,रवि तिवारी, प्रवीण बाउरी, छोटु रवानी का योगदान रहा है।
