पैसों की मांग पूरी नही की तो विवाहिता की कर दी गला घोंट कर हत्या

पैसों की मांग पूरी नही की तो विवाहिता की कर दी गला घोंट कर हत्या

भूली। भूली के आज़ाद नगर में बुधवार की देर शाम संतोष ठाकुर की पत्नी बुधनी देवी का मृत शरीर पाया गया। संतोष ठाकुर व उसके परिजनों ने पहले कहा कि बुधनी देवी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना बुधनी देवी के परिजनों को दिया गया जो ईस्ट बसूरिया कोलडम्प में रहते हैं। बुधनी देवी के परिजन जब भूली आज़ाद नगर गए तो वस्तुस्थिति देख हत्या की आशंका जताई और बुधनी देवी की माँ बसवा देवी ने संतोष ठाकुर, उर्मिला देवी व मंटू ठाकुर पर दहेज के लिए पैसा की मांग करने और पैसा की पूर्ति नही किये जाने पर बेटी बुधनी देवी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने व मामला को दबाने के लिए आत्महत्या बताया जा रहा है।
परिजनों के हंगामा करने और घटना की सूचना पर भूली पुलिस ने बुधनी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
गुरुवार को मृतिका बुधनी देवी की माँ बसवा देवी ने भूली पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दो वर्ष पूर्व बुधनी की शादी संतोष ठाकुर से वर्ष 2019 में हुआ था। संतोष ठाकुर शादी के बाद से ही ऑटो खरीदने के लिए पचास हजार की मांग कर रहा था और बुधनी को पैसा लाने के लिए दबाब डाल रहा था। पैसा नही मिलने के बाद संतोष ठाकुर, सास उर्मिला देवी और ससुर मिंटू ठाकुर ने मारपीट कर बुधनी की हत्या कर दी।

न्याय की मांग
बसवा देवी ने भूली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं भाजपा नेत्री रीता सिंह ने कहा कि दहेज के लिए किसी की हत्या निंदनीय है। मृतिका को न्याय मिलना चाहिए।
नारी शक्ति अधिकार संगठन की जिलाध्यक्ष किरण चौहान ने कहा कि बुधनी देवी की हत्या दहेज के लिए किया गया और बुधनी को न्याय दिलाने के लोई आरोपियों पर सख्त कार्यवाई किया जाना चाहिए।

आरोपी भेजा गया जेल
दहेज हत्या का आरोपी संतोष ठाकुर को भूली पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं भूली ओ पी प्रभारी संदीप बघवार ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपियों में से एक संतोष ठाकुर को जेल भेज दिया गया है। अन्य पर जांचोपरांत कार्यवाई की जाएगी।

बहन भाई का रो रो कर बुरा हाल

बुधनी देवी के मौत के बाद बहन भाई का रो रो कर बुरा हाल था। बहन बार बार बेहोश हो रही थी। होश में आती तो बहन का नाम लेकर दहाड़ मार कर रोने लगती। भरे आंखों से भाई कुछ बोल नही पा रहा था एक शब्द बार बार बोल रहा था मेरी बहन को न्याय दो, क्यों मारा मेरी बहन को।

परिजन ले गए शव
पोस्टमार्टम के बाद बुधनी देवी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका दाह संस्कार कोलडम्प से किया जयरग। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घंटो परिजन भूली ओ पी में जमे रहे और न्याय की मांग कर रहे थे।

सास ससुर फरार
बुधनी देवी के मृत शरीर पाए जाने और बुधनी देवी के परिजनों के हंगामा के बाद से सास उर्मिला देवी और ससुर मंटू ठाकुर फरार हो गया है।