रतिलाल टुडू प्रखण्ड अध्यक्ष झा0 मु0 मो0, बाघमारा प्रखण्ड समिति

बाघमारा विधानसभा के अन्तर्गत मुराईडीह पंचायत के स्थानीय रैयत ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर श्री रतिलाल टुडू अध्यक्ष बाघमारा प्रखण्ड समिति झा0 मु0 मो0 उपस्थित हुएं व स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.06.2020 को स्थानीय थाना प्रांगण में मुराईडीह पंचायत के परियोजना प्रभावितों को लेकर पाँच बिन्दुओं पर चतुर्थपक्षीय लिखित समझौता बी०सी०सी०एल० प्रबंधन के साथ हुआ था जिसमें यह तय हुआ कि विस्थापितों को मुलभूत सुविधा पानी, बिजली आदि ससमय उपलब्ध कराई जाएगी परंतु विगत दो वर्षों में समस्या का समाधान नहीं हुआ है। श्री रतिलाल टुडू आज के उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना प्रभावितों व विस्थापितों को पुर्ण रूप से आश्वस्त किया कि किसी भी परिस्थिति में कम्पनी को जिसका जमीन लेकर सुविधा से वंचित करने का काम किया जा रहा है ऐसा नहीं होने दिया जाएगा, ससमय सक्षम पदाधिकारी से वार्ता कर समस्या का निष्पादन किया जायेगा और टालमटोल की परिस्थिति में मुराईडीह परियोजना का कार्य बाधित कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरि महतो, मुखिया अनिता देवी मुराईडीह पंचायत, अजय महतो, निरंजन महतो, धर्मेंद्र महतो, मिथुन महतो, रामदास मुर्मू, बिनोद मराण्डी, प्रेम हांसदा, आशा मंझीयान, रतिलाल मांझी, विक्रम मराण्डी, सावित्री देवी, आशामुनी देवी, पाचु महतो, राजू महतो, दुबराज महतो, फुलेश्वर महतो, लक्ष्मन महतो, किशोर रवानी, कमलेश रवानी, अर्जुन रवानी, संतोष महतो, मदन महतो, बिजय महतो, पंकज कुमार दिनकर, प्रकाश वर्मा, लखनलाल टुडू, विद्याधर मुर्मू, कृष्णा चौहान, अभिषेक चौहान, आदि उपस्थित रहें