पिता की सड़क हादसे की खबर सुन रांची से पुत्र चला और गोला के समीप खुद हुआ सड़क हादसे का शिकार, मौके पर हुई मौत

बोकारो : आज का दिन अगर कुरपनिया वासियों के लिए मनहूस दिन कहा जाये तो शायद यह कही भी गलत नहीं होगा। क्योंकि कुरपनिया पानी टंकी एरिया निवासी मो सलीम अंसारी (उम्र लगभग 65 वर्ष) के घर मे एक साथ दो दो हादसो की खबर ने कुरपनिया वासियों को अंदर से सदमे डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग एक बजे दोपहर के आसपास गांधीनगर थाना क्षेत्र सह कुरपनिया पंचायत व कुरपनिया बहार सिनेमा के ठीक पिछे निवास करने वाले लगभग 65 वर्षिय व्यक्ति मो सलीम अंसारी अपनी बाइक से किसी काम से फुसरो जा रहा था कि चार नंबर जरीडीह मोड़ से चंद कदम के फासले पर किसी अज्ञात वाहन के रफ्तार का शिकार हो गया और लंबे समय तक सड़क पर ही तड़पता रहा जिस कारण उसके शरीर का काफी खुन सड़क पर बह गया। किसी तरह इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना को हुआ और बिना समय गवाएं गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर बुरी तरह घायल व्यक्ति को करगली रिजनल अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जाती है। वही बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हुए अज्ञात वाहन का कोई सुराग नही मिला है मगर इससे भी बड़ी और दुखद खबर तब सुनने को मिली जब पिता के सड़क हादसे की खबर पाकर उसका पुत्र आफताब उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष जो रांची में रहता था बाइक से बेरमो के लिए चला मगर विडम्बना देखिए वह खुद गोला थाना क्षेत्र में एक टेलर वाहन से टकरा गया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताता चलू कि सड़क हादसे में घायल सलीम के परिवार के कुछ सदस्य रांची में ही निवास करते है और घटना की सूचना पाकर सारे लोग चार चक्का वाहन से बेरमो के लिए निकले सिर्फ वही लड़का बाइक से निकला था। परिजन गाड़ी से जैसे बेरमो पहुचे उन्हें गोला की घटना की जानकारी मिली तो सभी लोग वापस फिर गोला के लिए निकल पड़े। इघर बुरी तरह घायल सलीम की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह बीजीएच के चिकित्सकों ने दी है। इस घर पर कितनी बड़ी विपत्ति का पहाड़ टुटा है जिसकी कोई कल्पना नही कर सकता। पिता बुरी घायल अवस्था में जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहा है और दुसरी तरफ जवान पुत्र का सड़क हादसे में मौत होना परिवार को दोहरा सदमा पहुंच है। वहीं इस खबर को जिसने भी सुना सभी लोग दुख व्यक्त करने के साथ साथ लोगों से अपील किया कि इस दुखी परिवार को हर किसी की मदद की जरुरत है। वहीं लोग यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि बाइक को उड़ाकर भागने वाला वाहन कौन है। बहरहाल आज का दिन बेरमो में खास कर कुरपनिया वासियों के लिये पुरे सदमे से कम नही कहा जा सकता।