नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया कोर्ट,

नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया कोर्ट,
धनबाद :- नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड में सोमवार को आरोपियों का सफाई बयान दर्ज नहीं हो पाया। मामले में नामजद आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता पंकज प्रसाद, देवी शरण सिन्हा और मोहम्मद जावेद ने आवेदन देकर कहा कि निचली अदालत द्वारा पारित आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसलिए हाईकोर्ट के आदेश आने तक उन्हें समय प्रदान किया जाय। जिस पर अदालत ने उन्हें 15 दिनों की मोहलत दी है।
सोमवार को मुकदमा में आरोपियों का सफाई बयान दर्ज किया जाना था। लिहाजा अदालत में सभी आरोपियों को स्वस्थ शरीर पेश करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया था। कोर्ट के आदेश के आलोक में पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपियों को सशरीर कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अमन सिंह ने हाथ जोड़कर न्यायाधीश से कहा कि तिवारी ने उसे धमकी दी है। सरकार के लोग हैं। मेरी सुरक्षा की जाए। कोर्ट ने इस पर उसे पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।