जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ ने चार दिवसीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का किया उदघाटन प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को उत्सावर्द्धन करते हुए दी शुभकामनाएं

सिदो कान्हू मैदान, रामगढ़ में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 का हुआ आगाज
===========
■ जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ ने चार दिवसीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का किया उदघाटन
■ प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को उत्सावर्द्धन करते हुए दी शुभकामनाएं*
=========
रामगढ़: सिदो कान्हू मैदान रामगढ़ में जिलास्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 का आज आरंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन, श्री अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिता जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को उत्सावर्द्धन करते हुए पूरी क्षमता से प्रदर्शन करने की बात कही एवं जिला एवं राज्यस्तर पर चयनित होकर जिला, राज्य एवं देश का नाम रौशन करने की शुभकामना दी। उन्होंने आगे कहा कि जिले में खिलाड़ियो की सुविधा के लिए खेल संसाधन विकसित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान सी0डी0 सिंह, ओलम्पिक संघ के सचिव ने भी प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को पूरी क्षमता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने एवं राज्यस्तर पर चयनित होने की शुभकामनाए दी।
जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे राज्य में आज से जिलास्तर पर प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि जिले में 21 फरवरी से 24 फरवरी तक विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से बालक एवं बालिका पहुंचे है जो भी प्रतियोगिता में चयनित होंगे उन्हें राज्यस्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में खेल संरचनाओं को पूरी तरह से विकसित किया जा रहा है ताकि जिले की प्रतिभा कुंडित नहीं हो। मौके पर शशि पाण्डेय, राहुल कुमार, मो0 कमरूदीन, भोलानाथ महली, प्रकाश महतो एवं शारिरिक प्रशिक्षक, समेत बच्चें मौजूद थे।