google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breaking

विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने विधानसभा समक्ष दिया धरना, नाव पलटने दुर्घटना की जिम्मा हेमंत सोरेन सरकार को ठहराया

 

निरसा(धनबाद) : बीते शाम निरसा के बरबेंदीया बराकर नदी में नाव पलटने की दुर्घटना के बाद भाजपा से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने शुक्रवार को रांची स्थित झारखंड विधानसभा द्वार के समक्ष धरना दिया, और हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर बरसी। उन्होंने मीडिया से बताया कि आज सरकार इमानदारी पूर्वक काम करती अधूरे पड़े बरबेंदिया पुल का निर्माण करने पर संज्ञान लेती तो आज इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती। दर्जनों लोगों के घरों में मातम नही होता। आज जो भी बड़ी दुर्घटना हुई है इसकी पूरी जवाबदेही और जिम्मेवारी हेमंत सोरेन सरकार की है। वर्षों से सरकार से पुल निर्माण कराने व इसके घोटालों की जांच की मांग विधानसभा सत्र में उठाई। लेकिन राज्य सरकार के लापरवाही का नतीज़ा लोग जल समाधि हो गए। अगर हेमंत सरकार कुम्भकर्णी नींद से जाग जाती तो आज यह दिन लोगों को देखना नहीं पड़ता। पुल ना होने से निरसा से जामताड़ा जाने के लिए लोग बीते शाम नाव का सहारा लिया। खराब मौसम के कारण नाव निरसा- जामताड़ा के बीच नदी में पलट गई। इस दौरान दर्जनो लोग सवार थे। सवार में अब तक के कई लोगों का जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ टीम के द्वारा खोजबीन का प्रयास जारी है। वही धनबाद उपायुक्त ने नाव में सफर कर रहे यात्रियों की पहचान या किसी तरह के जानकारी बताने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा और अंचलाधिकारी निरसा का संपर्क नंबर जारी किया है।

Related Articles

Back to top button
Close