धनबाद : नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह जेडीयू धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया एवं लंबी उम्र सहित स्वास्थ्य जीवन की कामना की गई मंच के अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि गत 25 वषोॅ से मुख्यमंत्री के प्रति समर्पित भाव से जन्मदिन मनाते आ रहें हैं इसकी भव्यता हम सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं उमंग जो प्रेरणा देने का कार्य करती है
बिहार में सुशासन की सरकार है जो जंगल राज का खात्मा कर न्याय व्यवस्था पर पारदर्शिता के साथ केन्द्रित है
नीतीश कुमार आज के कलयुग के भगवान् हैं बिहार सरकार के जनहितैषी कार्यों को प्रत्येक कार्यकर्ता एवं समथर्क घर घर ले जाने का काम करेंगे
हम सभी की प्रबल इच्छा है कि भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बन कर बिहारियों को गौरवान्वित करें
कार्यक्रम में नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब महतो, महासचिव सुशील कुमार सिंह,हाजी हसीब खान,दीप नारायण सिंह, राम स्वरूप यादव, पार्वती देवी, तनवीर हसन, युवा जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान, प्रवक्ता भगवान दास शर्मा, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, मुन्ना सिन्हा,सुभाष राय, बैजू सिन्हा, कामेश्वर यादव, झबू सिन्हा, टोनी सिंह, महिला अध्यक्ष अनिता देवी, पुष्पा पांडे, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू मोदक, रीता रानी मण्डल, स्मृतिकांत सिंह, अशोक सिंह, राज कुमार पांडे, शिशिर दा, मो० इकबाल, अक्षय सिन्हा, साधु शरण पासवान, दीपक महतो, शिव चरण महतो, सुबोध सिंह, बमबम सिंह, अनिल सिन्हा, अरूण पासवान एवं जिला सचिव शंकर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
