हैवानियत: नौ साल की बच्ची के पेट में हुआ दर्द तो सामने आया खौफनाक सच, होली के दिन अधेड़ ने किया दुष्कर्म

पंजाब के लुधियाना में होली के दिन एक अधेड़ ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। वारदात का पता उस समय चला जब बच्ची की मां घर आई तो उसने अपनी मां को सारी जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बच्चे होली खेल रहे थे। होली खेलने के बाद बच्चे आए तो आरोपी बच्ची को साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। दोपहर बाद उसकी नौ वर्षीय बेटी घर पर आई और आकर बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के अनुसार आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया था, जहां वह जूते बनाने का काम करता है और उसने नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।