झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में मिले सी.एम. हेमन्त सोरेन से…

 

धनबाद

8 सूत्री माँग:

1. झारखण्ड में भी हो आर्टिजन डेवलोपमेन्ट बोर्ड का गठन
2. 17 सितम्बर विश्वकर्मा पूजा को सरकारी अवकाश की घोषणा
3. झारखण्ड की सभी शिक्षण एवं सरकारी संस्थानों में बढ़ई तथा लोहार की बहाली हो
4. झारखण्ड में मिले पिछड़ी जाति को 27% आरक्षण का लाभ
5. झारखण्ड में लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति की सुविधा बहाल करें
6. आरा मशीन के आवंटन में विश्वकर्मा समाज के लोगों को लाइसेंस निर्गत की जाए
7. झारखण्ड में पूर्ण शराबबन्दी का निर्णय ले राज्य सरकार
8. विश्वकर्मा समाज के लोगों को सस्ते व सरकारी दर पर लकड़ी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ए. के. ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रदेश प्रधान सचिव संतन शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर शर्मा, राँची जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव मनोज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा, अशोक शर्मा, धनबाद जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा, कोडरमा जिला अध्यक्ष सुभाष राणा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष डी. के. राणा, गिरिडीह जिला अध्यक्ष देवकी राणा, दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, पलामू जिला मनोज विश्वकर्मा, तोपचांची प्रखण्ड अध्यक्ष बिशु शर्मा, टिंकू शर्मा आदि गणमान्य लोग शामिल हुए…

सी. एम. ने उक्त मांगो पर विचार करते हुए यथासंभव मांगो पर पहल करने का आश्वासन दिया है।