धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा की अध्यक्षता में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत धनबाद के धैया स्थित “आमंत्रण वाटिका” में “संवाद” कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
,उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला के संयोजक जयशंकर पाठक एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने धनबाद जिला के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान में धनबाद जिला
राज्य में लगातार तीसरी बार सबसे अधिक सदस्य बनाकर सबसे अधिक सदस्य बनाने का हैंट्रिक लगाया है, जिसके लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की सदस्यता अभियान में सराहनीय रहा हैजिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।
वही वैभव सिन्हा ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में आवश्यक महत्वपूर्ण व्यवस्था,संगठन को धारदार,सशक्त,मजबूत बनाने एवं संगठन को विस्तार करने एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं के साथ साथ सरकार की उपलब्धि को लोगों तक पहुंचाने की दरकार है एवं सरकार में कांग्रेस का योगदान,कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव में जारी घोषणा पत्र के अनुसार क्या क्या कार्य हुए हैं,उस पर चर्चा एवं उस पर मंथन करने की दरकार है,सभी कांग्रेसजनों को सकारात्मक सोच के साथ संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि एवं विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने की दरकार है,संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में आवश्यक महत्वपूर्ण व्यवस्था,संगठन को धारदार,सशक्त व कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं को जन- जन तक पहुँचाने का सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया,
साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से हम वर्तमान समय में देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार की जरूरत है जिससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ महंगाई पर काबू पाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जवाहर लाल महथा,कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा,मनोज सिंह,नगर संयोजक संतोष राय,रणधीर ठाकुर,संगीता तिवारी,पप्पु कुमार तिवारी, प्रभात सुरूलिया,अरविंद पांडे,दीपांजलि सिंह,माधव सिंह,सतपाल ब्रोका,रामप्रवेश शर्मा,प्रसाद नीधि,प्रदीप राय,प्रदीप पांडे,अनुज पासवान,अजय पासवान,रौशन कुमार,पी.पी तिवारी,पवन महतो, हरेन्दर शाही,संजीव चौहान,अरविंद सैनी,बेबी झा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।वैभव सिन्हा
नगर अध्यक्ष
धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी।
