अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग द्वारा की जा रही है कार्रवाई

रामगढ़: रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं। इसी क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश कंबोज के निर्देश पर चलाये गए जांच अभियान के दौरान रविवार को मांडू प्रखंड के लइयो क्षेत्र में 2 अवैध मुहानों को बंद कर दिया गया।