बिहार में गर्म पछुआ हवा से 24 जिलों में लू का अलर्ट

 

पटना के ज्यादातर जिले लू की चपेट में हैं। मंगलवार को पटना सहित नौ जिले हीट वेव और 19 जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को 24 जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी किया। राज्य भर में सबसे गर्म बक्सर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बांका राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वैशाली में हुई। यहां का पारा पिछले चौबीस घंटे में 6.5 डिग्री बढ़कर 43.7 डिग्री पहुंच गया।
मंगलवार को हीट वेव की चपेट में रहने वाले नौ जिलों में 43 डिग्री तापमान के साथ पटना, 40.8 डिग्री के साथ सबौर (भागलपुर), 43.3 डिग्री के साथ जमुई, 44.7 डिग्री के साथ बक्सर, 43.7 डिग्री के साथ वैशाली, 42 डिग्री के साथ खगड़िया, 44.5 डिग्री के साथ बांका, 43.5 डिग्री के साथ नवादा और 42.4 डिग्री के साथ नालंदा रहा.