धनबाद – पीबी एरिया भौरा में बिहार जनता खान मज़दूर संघ की नयी कमेटी का गठन

 

 

पीबी एरिया भौरा में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के नए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए धैया गोकुल बंगलो में आपातकाल बैठक रखी गई जिसमे मुख्य रूप से एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित थे। श्री सिंह ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी और आगे भी मजदूर हित में संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देने का संकल्प दिया।नए सदस्यों का नाम अध्यक्ष खुर्शीद आलम,उपाध्यक्ष शहजादा खान, विजय कुमार पासी,सचिव सुरेंद्र प्रसाद चौधरी,उपसचिव उपेंद्र पांडेय स्वर्ण कुमार गौतम यादव एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।