भूली —रंगुनी पंचायत के मुखिया पद की उम्मीदवार अनीता देवी अपने कार्यालय से रविवार संध्या को भव्य बाइक रैली निकाला गया। यह भव्य बाइक रैली रंगुनी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों जैसे आम बागान काली मंदिर से शुरू होते हुए कोल्डपम, आम बागान, रेगुनी बस्ती, धरजोड़ी,पतामहल,बसमुड़ी, का भ्रमण किया गया। भ्रमण के द्वौरान प्रत्यशी को लोगो का अपार समर्थन मिला इस अवसर पर अनिता देवी के पति पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। और खुद ब्रह्मदेव यादव अपने निजी वाहन से पूरे पंचायत क्षेत्र घूम घूम कर अपनी पत्नी के लिए वोट के लिए अपील किया। प्रत्याशी अनीता देवी वही मीडिया प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा कि रंगुनी पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में हुए बिकाश को देखते हुए वोट करेंगे। वहीं पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव ने लोगों से इस बार भी अनीता देवी को जिताने की अपील की। मौके पर पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव, सौरभ पांडे, गीता देवी, मंजू देवी, माया देवी, मधु देवी, लष्मी देवी, पूजा देवी सुधा देवी, अशोक यादव, प्रहलाद बाउरी, गोपाल दास, बबलू सिंह, मदन कर्मकार, मनोज महतो, मंगल मांझी, राकेश महतो आदि मौजूद थे।
V Bharat News रिपोर्ट :- विश्वजीत सिन्हा कैमरामैन राजकुमार सिंह
