धनबाद
केन्द्रीय कमिटी के घोषित अभियान के तहत 16/5/2022 को देश में चल रहे बुलडोजर राज के खिलाफ पूर्व घोषित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा (माले) धनबाद जिला ईकाई की और से जिला मुख्यालय में प्रतिवाद किया गया।
बुलडोजर राज नही चलेगा। अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ना बंद करो।नारो के साथ वक्ताओं ने कहा की केन्द्र की अमित-मोदी सरकार दिल्ली समेत कई राज्यों में बुलडोजर राज स्थापित करना चाहती है। दलित, अल्पसंख्यको पर दमन ढा रही है। कानून राज को पुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। रोज ब रोज संविधान का माखौल उड़ाया जा रहा है। फ़ासीवादी सरकार आसमान छूती मंहगाई, बेरोजगारी, आदि मूल मुद्दों को भटका कर देश के युवाओं को धर्मान्ध में फंसा कर आतंक फेलाया जा रहा है। आज समय आ गया है एकजुट होकर तीखा आन्दोलन करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, जिला सदस्य नकुलदेव सिंह, सरोज देवी, लक्ष्मी देवी, विजेता सिन्हा, सोनी पासवान, ज्ञानोदय गोर्की, वीर भगत गोविन्दपुरी, शुकदेव हरि, यमुना शर्मा, रामचंद्र राम, अजय प्रजापति, राजकुमार पासवान, राजेश कुमार, विवेक कुमार, बलराम विश्वकर्मा आदि थे।