google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंड

बिजली विभाग की महिला कर्मी ने सह कर्मी पर लगाये आरोप

 

धनबाद :- बिजली विभाग की महिला कर्मी ने कर्मी इग्नाशियुस मरांडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सहायक अभियंता से शिकायत की। करकेंद विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में संदेशवाहिका पद पर कार्यरत महिला कर्मी मालती देवी ने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि हाजिरी बनाने के लिए इग्नाशियुस मरांडी से कलम मांगी तो उसने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। कहा कि सफाई कर्मी हो, हमसे कलम कैसे मांग रही हो। महिला के कुछ बोलने पर कहा कि ज्यादा बोलेगी, तो गोली मार देंगे। इसकी शिकायत महिला ने विभाग के अधिकारी से की।

Related Articles

Back to top button
Close