बलियापुर : धनबाद बलियापुर हीरक रोड स्थित पलानी किराशन डिपो के पास बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय अमित यादव नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हजारीबाग निवासी बलदेव यादव का पुत्र था। लोगों का कहना है कि स्वीफ्ट कार पर अपने अन्य चार रिश्तेदार के साथ सवार मृतक करमाटांड़ से निचितपुर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। पलानी केरासन तेल डिपो के पास तेज गति से पहुंची स्विफ्ट कार एक पेड़ से टकरा गई। घटना रात साढ़े आठ बजे की है। हादसे में मृतक के अलावे चार और युवक को मामूली चोटें आई हैं। खबर पाकर आसपास के लोग पहुंचे। मृतक व घायलों को एस एन एम एम सी एच ले जाया गया। एसएनएमएमसीएच में चिकित्सकों ने अमित यादव को मृत घोषित कर दिया। परिजन घायलों को इलाज के लिए वहां से एक निजी अस्पताल ले गए। घटना को ले परिवार में मातम हैं। मृतक अविवाहित था। वह दो भाईयों में बड़ा था। मृतक हजारीबाग से निचितपुर स्थित रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया हुआ था। समाजिक कार्यकर्ता राजीव गोप, विनोद गोप ने घटना पर शौक जताया।
क्या है मामला
मृतक अमित यादव अपने रिश्तेदारो के साथ करमाटाड से निचितपुर जा रहा था इसी दौरान तेल डिपो के समीप तेज गति से जा रहे स्विफ्ट कार ताड पेड से असंतुलित होकर टकरा गई जिससे अमित यादव की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी लोगो को हल्के फुल्के चोट आई है जिसका इलाज एस एन एम एम सी एच मे चल रहा है।