धनबाद:भीतिया स्टेडियम में खेले गए मैच में बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब 3–1 से कोल फुटबॉल अकैडमी को पराजित किया। बिरसा मुंडा के रवि लाल हांसदा 30 मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाया। मध्यांतर तक बिरसा मुंडा टीम 1-0 से आगे थी। मध्यांतर के बाद लालबाबू 51 मिनट में टीम की ओर से दूसरे गोल किया। 61 मिनट में रवि लाल हांसदा अपना दूसरा गोल और टीम के तीसरे गोल किया। कोल फुटबॉल एकेडमी के रोहित ने 66 मिनट में टीम की ओर से एकमात्र गोल किए। निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कु, प्रकाश महतो, दिलीप महतो, सुभाष लोध से निभाया।