भूली। भाजपा की मोदी सरकार द्वारा एक वर्ष के भीतर 218 रुपया की मूल्य वृद्धि किया जो अब झारखण्ड में 1129 रुपया का हो गया है के विरोध में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में रैली निकाल कर विरोध जताया गया।
मौके पर महिलाएं हाथों में स्लोगन लिखा तख्ति लिए हुए थे
महिलाओं ने गैस मूल्य वृद्ध के विरोध में सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग कोमौके पर सीता राणा ने कहा कि मोदी सरकार बताये की गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि से किस किस को फायदा होगा। मोदी की तानाशाही रवैया से देश अब बर्दास्त नहीं करेगा।
मौके पर नंदनी देवी, गीता सिंह, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, अजमेरी खातून नूतन विश्वकर्मा, फातिमाबीबी, रेखा देवी, रेणु देवी, शाहिना बानो, सुमित्रा देवी, नैना देवी, शकुंतला देवी, सावित्री कोड़ा, कुसमी देवी, आशा देवी, कुंती देवी आदि मौजूद थी।
