google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंड

श्री श्री शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ

भूली सी ब्लॉक स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 4 जुलाई से माता शीतला का कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ, तथा 5 जुलाई से अखंड हरिकिरतन किया गया और 6 जुलाई प्राण प्रतिष्ठा और महाभोग और पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। आज इस मौके पर रविन्द्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी धनबाद, दिलिप सिंह, केन्द्रीय अध्यक्ष, युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी, ब्रजेश सिंह, वरिष्ठ नेता, युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी, राणा दता, कोषाध्यक्ष, नेताजी सपोर्टिंग क्लब रेगुनी, लक्ष्मी देवी, अध्यक्ष, नारी संघर्ष मोर्चा, बेला देवी, संस्थापक माता शीतला मंदिर , संतोष सिंह अध्यक्ष नव संकल्प मंच, मानस रंजन पाल, नव संकल्प मंच कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सचिव नव संकल्प मंच, ब्रजेश सिंह, उपकोषाध्यक्ष, नव संकल्प मंच, सुरज पासवान, अध्यक्ष, भूली विकास मोर्चा, रंजन यादव, विरेन्द्र पाण्डेय, जमुना शर्मा, डोमन चौहान, सुनिता वर्मा, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू। बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व कोरोना काल के समय से संस्थापक सदस्यों में बेला देवी, लक्ष्मी देवी,तरुण चंद राय, नीलू कांत सिन्हा, राजू प्रसाद हाड़ी, संतोष सिंह, मानस रंजन पाल,जितेन्द्र कुमार, ब्रजेश सिंह,सुरज पासवान, रंजन यादव ने लगातार प्रयासरत होकर माता शीतला का मन्दिर निर्माण कराकर आज तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दरमियान पूरे भूली में भक्तीमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भक्त जनों का लगातार तांता लगा रहा। जय माता शीतला के उदघोष के साथ वातावरण गुंजायमान होता रहा।

Related Articles

Back to top button
Close