वार्ड नंबर 17 के पथरागोडा शिव मंदिर प्रांगण में जैक झारखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल नम्बर से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोलटु महतो मंच संचालन मानस रंजन पाल और धन्यवाद ज्ञापन जितेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता रामदेव प्रसाद महतो, प्राइवेट स्कूल एशोसियेशन धनबाद कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रवीण सिंह, हराधन महतो, प्रभात सिंह, मणजीत सिंह, मनोज पण्डित, नीलम शर्मा ,राखी शर्मा , चांदनी खातुन, राजू पासवान, रूस्तम अंसारी, अमजद ख़ान, सतीश महतो, मनोज महतो, विजय महतो, मेघू महतो, गोपाल महतो, बैजनाथ पंडित इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम में कुल 18 विधार्थी गणों को सम्मानित किया गया जो एभरेज मार्क्स से उत्तीर्ण हुए। प्रदेश नेता भाजपा के रामदेव प्रसाद महतो ने कहा विधार्थी कल के भविष्य हैं। वहीं जितेन्द्र कुमार समाजसेवी सह पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 17 ने कहा पथरागोडा में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना मेरी पहली प्राथमिकता है। वहीं पंकज सिंह जी ने कहा जो मदद विधार्थी गणों को चाहिए मदद करूंगा। वहीं मानस रंजन पाल जी ने कहा शिक्षा ही जीवन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोलटु महतो ने कहा पथरागोडा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जितेन्द्र कुमार एवम इनकी पूरी टीम को धन्यवाद। विधार्थी गणों ने अपनी अपनी इच्छा जाहिर करते कहा हम सभी अच्छी शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत करेंगे
सम्मानित होने वालों में सभी 70% प्राप्तांक से ऊपर जो इस प्रकार हैं। मुस्कान खातून, लक्ष्मी कुमारी, शोभा कुमारी, जय प्रकाश महतो, प्रिया कुमारी,निसा कुमारी, काजल कुमारी, वर्षा कुमारी, सालू कुमारी, राम प्रवेश महतो, प्रदुम्न महतो, विजय महतो १, विजय महतो २, गौतम महतो, लक्ष्मण कुमार महतो, परमेश्वर महतो, राहुल महतो, निहारीका कुमारी