google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंडरांची

द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने दिया उन्हें खास तोहफा, कहा- शपथ ग्रहण के दौरान पहन लीजिएगा

द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने दिया उन्हें खास तोहफा, कहा- शपथ ग्रहण के दौरान पहन लीजिएगा

 

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दिल्ली में पद की शपथ लेने पर पारंपरिक संथाली साड़ी पहन सकती हैं। दरअसल, उनकी भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संताल महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक विशेष साड़ी लेकर दिल्ली आई हैं। सुकरी अपने पति तारिनसेन टुडू के साथ संसद के सेंट्रल हॉल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं।

 

मैं दीदी से साड़ी पहनने की गुजारिश करूंगी: सुकरी

द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने कहा कि मैं ‘दीदी’ के लिए एक संथाली पारंपरिक साड़ी लाई हूं और प्रार्थना करती हूं कि वह शपथ ग्रहण के दौरान इसे पहनें। वह पहनेंगी तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। हालांकि सुकरी ने माना कि राष्ट्रपति भवन नए राष्ट्रपति की पोशाक तय करेगा।

Related Articles

Back to top button
Close