google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंडबिहार

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने पलामू जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने एवं अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने पलामू जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने एवं अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना पलामू कचहरी परिसर में दिया। धरने का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया एवं संचालन जिला महामंत्री विजय शर्मा कर रहे थे। धरने में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक एवं प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह उपस्थित थे।

 


मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा पलामू में वर्षा नही होने से सुखाड़ की भयावह स्थिति बन गई है।जिससे पलामू के किसानों के धान के बिछड़े पूरी तरह से सूख चुके हैं।ऐसी स्थिति में किसान बहुत चिंतित हैं पर राज्य सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है।राज्य सरकार को जल्द इस समस्या का निवारण हेतु योजना बनाना चाहिए था पर इनका ध्यान तो सिर्फ राज्य को लूटने खसोटने पर लगा है।उन्होंने पलामू को जल्द सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की।

 

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा पलामू प्रमंडल में उपजी अकाल की स्थिति से धान की रोपनी ना के बराबर हुई है, क्योंकि किसानों के धान का बिछड़ा खेतों में ही सूख गया।इसलिए किसानों को प्रति एकड़ ₹25000 दिया जाए एवं केसीसी ऋण वसूली पर रोक लगाया जाए ताकि किसानों को तत्काल राहत मिल सके।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि किसानों को धान अधिप्राप्ति की राशि का संपूर्ण भुगतान अभिलंब किया जाए एवं किसान पटवन के माध्यम से धान के रोपनी करें इसके लिए डीजल में 50% का अनुदान राज्य सरकार दे। साथ ही किसानों का बिजली बिल भी राज्य सरकार माफ करें। उन्होंने कम पानी के फसल का बीज जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।

 

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र पांडे ने कहा रघुवर सरकार में किसानों को प्रति एकड़ ₹5000 दिए जाने की मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद योजना को वर्तमान राज्य सरकार ने बंद कर किसानों के खिलाफ कार्य किया है उन्होंने मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद योजना को पुनः लागू करने की मांग की। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता ने किया।
मौके पर जिप सदस्य रामलाल चौरसिया,भीष्म चौरसिया,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योति पांडे,जिला मीडिया प्रभारी संटू सिंह,जिला महामंत्री रणजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष दामोदर तिवारी,छोटन सिंह,विपुल गुप्ता,अमित सिंह,आशीष सिंह,संजीव गुप्ता,प्रवीण सिंह,पंकज शर्मा,मनोज दास, अशेष उपाध्याय,सुरेन्द्र तिवारी,घनश्याम साव,उदय यादव, सुखबीर उरांव समेत कई कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close