google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंडराजनीती

Droupadi Murmu ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली, CJI N. V. Ramana ने दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ

नई दिल्ली.नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. द्रौपदी मुर्मू पारम्परिक संताली परिधान में नजर आ सकती हैं.आदिवासी परिवार से आनेवाली द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रही हैं.आदिवासी समुदाय से आने वाली वह पहली महामहिम होंगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश चीफ जस्टिस एनवी रमण द्रौपदी मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकेया नायडू व प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू ने आज (25 जुलाई 2022) सर्वोच्च पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्वारा मुर्मू को संसद भवन कें सेंट्रल हॉल में यह शपथ ग्रहण करवाई गई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके परिजन भी दिल्ली आए। द्रौपदी देश की पहली जनजाति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। वह अब तक की सबसे कम उम्र की प्रथम नागरिक बनी हैं।

Related Articles

Back to top button
Close