चलती मालगाड़ी से कोयला उतारने पर बड़ा हादसा ! घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत व महिला रेल हाईटेंसन तार झुलस कर घायल

धनबाद के कुसुंडा साइडिंग से कोयला रेक लोड होकर जाने के क्रम में खास बाँसजोड़ा के पास लाइन नही मिलने से रुकी मालगाड़ी से कोयला उतारने के दौरान हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से एक महिला झुलस गई।

 

वही एक व्यक्ति की मौत बताई जाती है। मृतक को स्थानीय ग्रामीण शव लेकर भाग निकले। घायल महिला रेक पँर पड़ी रही और मालगाड़ी आगे बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने रेल पुलिस व स्थानीय मुखिया को जानकारी दी।

जिसके बाद तेतुलमारी स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया व रेल रुकवाया गया। जिसके बर्फ महिला को निचे उतारा गया। घायल महिला पुष्पा देवी को बोकारो ले जाया गया।घटना की जानकारी पँर रेल पुलिस के अधिकरी मौके पर पहुंचे।। हालांकि किसी ओर से कोई मामला दर्ज नही किया गया है।