भूली ए ब्लॉक में इस बार मां दुर्गा बिराजे की संसद भवन के थीम पर
आश्विन शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर माता के चौथे रूप देवी कुष्माण्डा की पूजा की गई। यह देवी का चौथा रूप है। इनके मंचद मुस्कान से सम्पूर्ण जगत की रचना हुई है।।सभी प्रकार के भय से मुक्ति तथा सुख की प्राप्ति के लिए माता कूष्माण्डा की पूजा नगर के सभी दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में की गई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी मची धूम शारदीय नवरात्र को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह पूरा छलकता दिख रहा है। पूजा को ले प्रत्येक श्रद्धालु के घर-परिवार में चहल-पहल बढ गयी है।सभी अपने-अपने व्यवस्था के अनुसार माता की पूजा में लगे हुए हैं।वही ए ब्लाक पूजा समितियों के सदस्यों को हर संभव सहयोग करने को लोग तत्पर नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक पूजा स्थलों पर विद्वान पंडितों की देखरेख में दुर्गा पाठ किया जा रहा है। घर- घर से मंत्रोच्चार की आवाज सुनाई देती है। प्राय हरेक चौक चौराहों पर चुनरी ,कृत्रिम फूलों के हार व मैया के श्रृंगार से संबंधित सामानों के स्टॉल लगे रहने से बाजार भी आकर्षक दिख रहा है। नवरात्रा के दौरान प्राय सभी घरों के रूटीन वर्क में तब्दीली आ चुकी है। अहले सुबह से लोग अपने घरों में पूजा पाठ में जुट जाते हैं, पुन शाम को सभी सदस्य एकत्रित होकर सामूहिक आरती करते हैं जिसके कारण माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं सार्वजनिक पूजा स्थलों पर बन रहे पंडाल को अंतिम रूप देने में कारीगर पूरी तरह जुटे हुए हैं। सार्वजनिक पूजा स्थलों पर संध्या समय आरती दिखाने वाली श्रद्धालु महिलाओं व बच्चियों की भीड़ दिनानुदिन बढ़ती जा रही है। जैसे -जैसे मैया के पट खुलने के दिन करीब आ रहे हैं लोगों के उत्साह में बढ़ोतरी होती जा रही है। शाम होते ही भूली की सूरत बदल जाती है। जगह – जगह सार्वजनिक पूजा स्थलों एवं आस पास की सड़कों पर लगाए जा रहे प्रकाश व्यवस्था साज सज्जा के कारण खूबसूरत नजारा बिखेर रहा है। मौके पर बी ब्लाक पूजा कमिटी के सुनील पाण्डेय, प्रेम निषद,पंकल पासवान,गौरभ पाण्डेय,बिपिन पासवान, उदय पासवान,रंजन यादव,जोंटी कुमार,पंकज शर्मा,सौरभ पाण्डेय,अक्षत सहानी,ए ब्लाक पूजा कमिटी अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव विष्णु सिंह, कोषाध्यक्ष अनीश सिंह, उप कोषाध्यक्ष मृणल झा औरबिनोद मंडल, उप सचिव मृत्युंजय और उपेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष रिकी सिन्हा और मोली पासवान, अंकेक्षक मनोज श्रीवास्तव, संरक्षक भूली ओपी प्रभारी नंदू पाल, सतीश सिंह, अजीत सिन्हा, संकट मोचन पांडेय, दिलीप झा, धर्मेंद्र सिंह, राजू झा, अविनाश, संतोष ओझा,गौतम पाण्डेय,राम कुमार आर्या, अमरजीत, विश्वजीत, राजा राम, अखिलेश यादव, प्रवीण शर्मा सदस्य में साधन, श्यामल, रवि तिवारी, राजू सिंह, सुमित यादव, अम्बर, अमरेंदर, कमल किशोर, सुजीत, ऋतुराज, पीयूष, ऋषभ झा सहित व्यवस्थापक लालटू रोहन, मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार, सौरभ पांडेय, विजय सिन्हा, विश्वजीत सिन्हा आदि मौजूद थे।
