देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। देशभर में बापू को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचीं। उन्होंने महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
