दिल्ली :-देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबित अभी कई सिस्टम एक्टिव हैं जिसके कारण कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है। IMD ने आज 17 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। अक्टूबर माह शुरू हो गया है, लेकिन देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी सक्रिय है। दरअसल सुपर चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी होना तय है।
इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबित आज यानी 2 अक्टूबर को बिहार, झारखंड ओडिशा सहित 17 राज्यों में बारिश की संभावना है। IMD ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
