वर्ष 2003 लगातार श्री शक्ति कुंज सर्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने किया।

शक्ति कुंज के सभी सदस्यों का हृदय से धन्यवाद जिन्होंने लगातार 19 सालों से मुझे भूली में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर उपस्थित होने का सौभाग्य दिया–रणविजय।

धनबाद

भूली श्री शक्ति कुंज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव एवं मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।कमेटी द्वारा श्री सिंह का अभिनंदन किया गया एवं उपस्थित लोगों को श्री सिंह ने संबोधित भी किया।