खेल का अर्थ है राष्ट्रहित के लिए आत्महित का त्याग सुधीर मंगलेश

खेल का अर्थ है राष्ट्रहित के लिए आत्महित का त्याग सुधीर मंगलेश

दुलमी प्रखंड के चटाक गांव में स्व केशवनाथ पहान फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच सरना टोला बनाम सिकिदिरी के बीच खेला गया जिसमें 1 गोल से सरना टोला कि टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि सुधीर मंगलेश ने कहा कि खेल जीवन का आधार है। लगातार खेलते रहने वाले व्यक्ति की शारीरिक स्फूर्ति बनी रहती है। यह रोगों से बचाव में भी सहायक होता है। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई कार्य करा रही है। उक्त खेल का आयोजन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मौके पर युगल किशोर महतो उतम कुमार अजय भोक्ता पवन महतो जोगेन्दर कुमार फलेन्दर महतो कमिटी का मनोहर पहान नितिश करमाली अमित करमाली जयंत कुमार भुनेश्वर कुमार ज्योतिष कुमार बाल्मिकी पहान लुकेश्वर रंजित कुमार पवन व्रिकम सोनू दीपक रोहित बादल धनंजय जयवतन सागर दिलेश्वर श्रवण अजित अरुण विक्की सुरज व सौकडो खेल प्रेमी मौजूद थे