शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में आईआईटी धनबाद के 19 प्रोफेसर
धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद व झारखंड के लिए अच्छी खबर है। स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित एक सर्वेक्षण में शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में आईआईटी आईएसएम धनबाद के 19 प्रोफेसरों व एक रिसर्च स्कॉलर को स्थान दिया गया है। स्टैनफोर्ड विवि की ओर से इलसेवियर डेटाबेस 2022 जारी किया गया है। यह सूची विज्ञान व इंजीनियरिंग के विभिन्न ब्रांच में रिसर्च पेपर समेत अन्य आधार पर तैयार की जाती है। वर्ष-2021 में आईआईटी धनबाद के 28 प्रोफेसर शामिल किए गए थे। वर्ष- 2021 के कई प्रोफेसरों को वर्ष-2022 में भी स्थान मिला है। लगातार दो वर्षों में प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड विवि की सूची में शामिल होने पर आईआईटी धनबाद के शिक्षक काफी खुश हैं। चयनित प्रोफेसरों को विभिन्न वैज्ञानिक व उपक्षेत्रों में वर्गीकृत किया जाता है
