google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingझारखंड

दिव्यांग बालक के साथ जंगल में युवक ने किया अप्राकृतिक यौनाचार,आरोपी गिऱफ्तार..

दुमका।झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में अपराध की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जिले में हाल के दिनों में कई चर्चित घटनाएँ हुई है।इसी बीच एक और घटना सामने आया है।यह मामला जिले के शिकारीपाड़ा के एक गांव में मौसी के घर आए 13 वर्षीय दिव्यांग लड़के के साथ गांव के युवक ने घुमाने के बहाने से बाइक में बैठाकर जंगल ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना 12 अक्टूबर की है। शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लवकुश गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,दूसरे गांव की रहने वाली पीड़ित की माँ ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 13 साल का है और वह दिव्यांग है। पति जंगल में लकड़ी बीनता है और उसे बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। पति से कहासुनी होने के बाद छह दिन से छोटी बहन के घर बड़े बेटे के साथ रह रही थी।

बताया कि 12 अक्टूबर की शाम पांच बजे के करीब बेटा घर के बाहर खेल रहा था। छोटी बहन भी घर के बाहर थी। तभी बाइक से एक युवक आया और बहला फुसलाकर बेटे को भुक्तानडीह की ओर ले गया। बहन के मना करने के बाद भी वे लोग जबरन लेकर चला गया। बहन ने बताया कि जो लड़का भतीजा को लेकर गया है, उसका नाम लवकुश गोस्वामी है और गांव में ही घर बनाकर रहा है। घर में वह मजदूरी करती है, इसलिए उसे पहचानती है। देर शाम तक बेटा वापस नहीं आया तो खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब दस बजे बेटा रोते हुए घर आया। पूछने पर बताया कि बाइक सवार उसे भुक्तानडीह जंगल में ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। दूसरे दिन बेटे को लेकर घर आ गई। गांव के लोगों को सारी बात पता होने के बाद थाना जाने की सलाह दी। गुरुवार को थाना जाकर मामला दर्ज कराया।

इधर शिकारीपाड़ा के थानेदार संजय सुमन ने कहा कि दिव्यांग किशोर के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है। माँ के बयान पर अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close