भूली दिवाली के शुभ अवसर पर पंचवटी नगर स्थित आर पी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कक्षा III – X तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
भाग लिए छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय के सभागार में मनमोहक रंगोलीयों का प्रदर्शन हुआ एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का रंगोली के माध्यम से संदेश व्यक्त किया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ममता देवी ने बताया कि -हमारे जीवन में त्यौहार कितने महत्वपूर्ण है तथा उच्च प्रदर्शन कर्ताओं को पुरस्कृत भी किया।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अमलेश सिंह ने कहा कि – छात्रों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, स्वदेशी ही अपना कर दिवाली मनाएं।स्वाति कुमारी, प्राची कुमारी, शोभा कुमारी, प्राची विशाखा द्वारा निर्मित रंगोली को प्रथम पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन बबन सिंह ने किया। कमलेश सिंह, बबन सिंह, राजेश रॉय, ममता देवी, बबली चौधरी, आरती शर्मा, सौमा सरकार, रूपा देवी आदी का सराहनीय योगदान रहा |
