![]()
![]()
सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था नव संकल्प मंच भूली नगर धनबाद का बीते एक साल के कार्यकाल के बाद आज लिटिल एंजल मोनटेशरी विधालय समीप न्यू पानी टंकी आजादनगर परिसर में मंच के त्रिवरसीय कार्यकाल का पुनर्गठन किया गया। मंच के संरक्षक नीलू कांत सिन्हा जी की अध्यक्षता में नव संकल्प मंच भूली नगर धनबाद का पुनर्गठन किया गया जो इस प्रकार है। अध्यक्ष – पंकज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राणा दता, सचिव जितेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, गंगा वाल्मीकि, सतेन्द्र सिन्हा, सह सचिव ब्रजेश सिंह, बापी दता, कोषाध्यक्ष मानस रंजन पाल, मिडिया प्रभारी प्रवीण सिंह बनाए गए। छठ पूजा के बाद कमिटी का पूर्ण स्वरूप पूरा कर लिया जाएगा। आज इस मौके पर मंच के संरक्षक राजू प्रसाद हाड़ी, राजदेव राम मुख्य रूप से उपस्थित थे। आज सबसे पहले नव संकल्प मंच ने लोगों के बीच मिट्टी के दीए बाती का वितरण किया। नव संकल्प मंच के सभी संरक्षक गणों ने दीपावली काली पूजा और छठ पूजा की शुभकामनाएं देने का काम किए। नव कमेटी के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा मंच लगातार उद्देश्य के प्रति संकल्पित भाव से अग्रसर रहने का काम करेगा। वहीं सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा नव संकल्प मंच आने वाले समय में कार्यक्रम के तहत लोगों को जोड़ने का काम करेगा और लोगों के सुख दुख में भी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेगा।
