उपाध्यक्ष, नीति आयोग, भारत सरकार श्री सुमन कुमार बेरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिठोरिया का किया निरीक्षण

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 26 अक्टूबर 2022
===========================

कोल्ड चेन मेंटनेंस की स्थिति, मॉर्डन लेबर रुम, एएनसी किट आदि की ली जानकारी

JICA मद से क्रियान्वित है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिठोरिया

ईचापीढ़ी पंचायत में ड्रिप इरिगेशन योजना से की जा रही खेती का भी किया अवलोकन
===========================

आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को उपाध्यक्ष, नीति आयोग, भारत सरकार श्री सुमन कुमार बेरी एवं उनके निजी सचिव श्री अमित वर्मा द्वारा आंकाक्षी जिला कार्यक्रम के तहत् JICA मद से क्रियान्वित कांके प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिठोरिया का निरीक्षण किया गया।

उपाध्यक्ष नीति आयोग श्री सुमन कुमार बेरी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिठोरिया में कोल्ड चेन मेंटनेंस की स्थिति, मॉर्डन लेबर रुम, एएनसी किट एवं स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उपाध्यक्ष, नीति आयोग, भारत सरकार श्री सुमन कुमार बेरी द्वारा कांके प्रखंड के ईचापीढ़ी पंचायत के ग्राम पीरू टोला में JICA मद से लगाये गये ड्रिप इरिगेशन योजना से की जा रही खेती का भी अवलोकन किया गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष, नीति आयोग, भारत सरकार के साथ श्री राकेश रंजन, मिशन निदेशक, आंकाक्षी जिला कार्यक्रम रांची के अलावा सचिव, योजना एवं विकास विभाग, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची, उप विकास आयुक्त रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, जिला योजना पदाधिकारी रांची, सिविल सर्जन रांची एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
===========================
🔹आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार
🔹दूसरा चरण 01-14 नवंबर 2022
🔹सबको मिले अधिकार…इसलिये आपकी सरकार फिर से आ रही आपके द्वार
===========================
#TeamPrdRanchi