google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breaking

कतरास में दहेज लोभीयो के भेंट चढ़ी लक्ष्मी, बोकारो में इलाज के दौरान मौत पति गिरफ्तार

धनबाद. कतरास थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला निवासी सनी रवानी की पत्नी लक्ष्मी देवी का निधन आग से जल जाने से हो गया। सूत्रों के अनुसार बीते दो दिन पूर्व घरेलू विवाद के कारण झगड़ा हुआ था। इसी दौरान महिला के आग लगाने की घटना घटी है। लेकिन घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। बता दें कि लक्ष्मी देवी की उम्र 27 वर्ष है, मायका गोविंदपुर है। मृतका का 9 माह एक लड़का है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सनी रवानी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का भाई बंटी कुमार रवानी ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमेशा उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार उसकी बहन को मायके पहुंचाकर छोड़ दिया जाता था। समझाने के बाद पुन: उसकी बहन को ससुराल उसके पति द्वारा ले जाया गया। इधर दो दिन पूर्व उसकी बहन को ससुराल वालों के द्वारा जानबूझ कर जलाकर मार दिया गया है। मृतका के मायके वालों के द्वारा कतरास थाना में देकर दहेज को लेकर प्रताड़ना करने की लिखित शिकायत दी गयी है। मृतका के भाई बंटी रवानी के अनुसार पति सनी रवानी समेत लड़का का पिता गणेश राम, भाई विजय रवानी, ननद प्रीति देवी, सास उर्मिला देवी आदि शामिल है।बिगत 2 नवंबर को पंजाबी मोहल्ला में अपनी पत्नी को जलाकर मार डालने वाले आरोपी पति को पुलिस ने बोकारो से धर दबोचा आरोपी का नाम सन्नी रवानी है, उक्त मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया हैं.

Related Articles

Back to top button
Close