google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breaking

श्रमिक नगरी में आज भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पद यात्रा निकाली गई

 

V 24X7भारत रिपोर्ट
विश्वजीत सिन्हा एवं राजकुमार सिंह*

भूली ए ब्लॉक बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से भूली नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पद यात्रा निकाली गई। कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम भूली नगर अध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में किया गया।
ए ब्लॉक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माला पहनाकर शुभारंभ किया गया। यह पदयात्रा ए ब्लॉक से होते हुए बी ब्लॉक अंबेडकर चौक तक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पदयात्रा किया गया ।
मौके पर वैभव सिन्हा ने कहा कि हाल के समय मे देश के भीतर नफरत की राजनीति की गई है। जिससे देश मे एक दूसरे को लोग संदेह के नजर से देखने लगे हैं और समाज मे एक दूसरे के प्रति नफरत बढ़ रही है। एक राज्य दूसरे राज्य से नफरत करने लगा है। ऐसी स्थिति में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और देश भर में इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है और भूली में पदयात्रा निकाल कर राहुल गांधी के विचारों को समर्थन दिया जा रहा है।
धनबाद जिला के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि आज देश के लोग ठगे से महसूस कर रहे हैं। जिन सपनो को दिखा कर मोदी सरकार सत्ता में आई । मोदी सरकार ने सिर्फ झूठ बोला और जनता को ग़ुमराह किया है। मोदी सरकार की योजना महज लोगों को परेशान करने के लिए है इसका लाभ किसी वर्ग को अभी तक मिला नही है।

जिसमें मुख्य रूप से भूली नगर प्रभारी मनोज यादव पीसीसी डेलीगेट मदन महतो, पी सी सी डेलीगेट के वैभव सिन्हा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा , जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष सीता राणा, जिला महामंत्री गंगा वाल्मिक, अनुसूचित के जिला अध्यक्ष मंटू दास, बबलू दास, एससीएसटी नगर अध्यक्ष अजय चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, यूथ कांग्रेस के पर्देश सचिव अजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष सावन सुमन , अनुज पासवान, भूली नगर उपाध्यक्ष योगेश्वर महतो ,महफूज आलम, बीरू पासवान, सरजू सिंह, भास्कर झा, बिकास वर्णवाल, कुसमी देवी,अनूप कुमार, राजेश गिरी, पवन महतो,विक्की कुमार, मनोज चौहान, अमित चौहान, अशांत कुमार, सहित सभी कांग्रेसी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Close