
*भूली के वाल्मीकि भवन परिसर में झारखंड प्रदेश की स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई*
![]()
*V24×7 भारत रिपोर्ट विश्वजीत सिन्हा एवं राजकुमार सिंह*
भूली के अंबेडकर नगर , वाल्मीकि भवन परिसर में झारखंड प्रदेश की स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह, संचालन मानस रंजन पाल एवम धन्यवाद ज्ञापन जितेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मंच के संरक्षक नीलू कांत सिन्हा, राजू प्रसाद हाड़ी, सरजू सिंह ,राजदेव राम मंच के पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह, गंगा वाल्मीकि, राणा दता, बापी दता, अजय चौधरी, राजू वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि इत्यादि शामिल हुए। मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को अगली बार भव्य ढंग से मनाने का काम किया जाएगा। मंच के सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा भगवान बिरसा मुंडा जी झारखंड प्रदेश की धरोहर है इनकी पूजा करनी चाहिए। मंच के संरक्षक नीलू कांत सिन्हा जी, राजू प्रसाद हाड़ी, सरजू सिंह, राजदेव राम जी ने अगले वर्ष भूली में झारखंड प्रदेश के आंदोलन को सम्मान के साथ जयंती मनाने का काम करें।