google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingअपराध

स्कॉर्पियो गाड़ी से दो देशी बंदूक और आठ गोली बरामद, चार गिरफ्तार

*स्कॉर्पियो गाड़ी से दो देशी बंदूक और आठ गोली बरामद, चार गिरफ्तार*

 

मेदिनीनगर:-

मेदिनीनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध रूप से ले जा रहे दो देशी बंदूक और आठ गोली बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्य में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार होने वालों में सुभाष कुमार, फिरोज अंसारी, आनंद कुमार, तौहीद अंसारी के नाम शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो जानकारी मिली कि सभी गढ़वा से बंदूक और गोली लेकर देवरी नाव घाट के रास्ते बिहार जा रहे है। यह कार्य पिछले कई महीनों से किया जा रहा था और आर्म्स की बिक्री की जाती थी। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत सभी को जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close