अवैध लॉटरी के खिलाफ़ राष्ट्रीय महिला अधिकार मोर्चा ने खोला मोर्चा*

*अवैध लॉटरी के खिलाफ़ राष्ट्रीय महिला अधिकार मोर्चा ने खोला मोर्चा*

 

*V24X7 Bharat रिपोर्ट विश्वजीत सिन्हा कैमरामैन राजकुमार सिंह*

 

धनबाद: प्रतिबंध के बावजूद जिले में अवैध लॉटरी का धंधा फल फूल रहा है, जिले में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए है। इस काले खेल में झरिया हो या गोविंदपुर या हो पांडरपाला या धनबाद रेलवे स्टेशन रोड़ इससे कोयलांचल का कोई भी जगह अछूता नहीं है। धंधेबाज इस गोरखधंधे के जरिए लोगों को मालामाल होने का लालच देते है, फिर उसे कंगाल कर देते है।यहां तक की उनकी दिहाड़ी मजदूर के पैसे भी वो घर नहीं ले जा पाते है। वहीं इस कारोबार के भेड़िए भोले भाले निर्धन लोगों को मामूली हिस्सा देने के नाम पर धंधा करा रहे हैं।

 

राष्ट्रीय महिला अधिकार मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार रणधीर वर्मा चौक के समीप एक दिवसीय आम धरना का अयोजन किया गया,जहां मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष सहजादी खातून ने बताया। झरिया की गली गली में यह धंधा फल फूल रहा है,और झरिया समेत पुरे कोयलांचल में यह अपना पांव पसारता जा रहा है। लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ है पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कारवाई नहीं कर रही है। जल्द ही जिला प्रशासन इस मामले पर संज्ञान ले और ऐसे धंधेबाजो को जेल के भीतर डाले।