*आज़ाद नगर स्थित लिटिल एंजल मोंटेसरी में आरोग्य भारती के सौजन्य से डेंटल चेकअप केम्प का आयोजन किया गया
![]()
*
*V24X7 भारत न्यूज़ रिपोर्ट विश्वजीत सिन्हा एवं राजकुमार सिंह*
भूली:- आज़ाद नगर स्थित लिटिल एंजल मोंटेसरी में आरोग्य भारती के सौजन्य से डेंटल चेकअप केम्प का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती की प्रान्त संरक्षक रमा सिन्हा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की सुरुवात आरोग्य वंदना के साथ किया गया। जिसके बाद अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
डेंटल चेकअप केम्प में मोंटेसरी के लगभग दो सौ बच्चो का दंत परीक्षण किया गया। बच्चो को जरूरत के हिसाब से पपेस्ट व दवाई दिया गया।
कार्यक्रम को लेकर लिटिल एंजल मोंटेसरी के निदेशक पंकज सिंह ने बताया कि आरोग्य भारती धनबाद जिला महिला आयाम के सहयोग से डेंटल चेकअप केम्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जय प्रकाश नारायण, रमा सिन्हा, डॉ विम्मी, डॉ राजीव रंजन,मधु सिन्हा, राणा दत्ता, जितेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनमोहन सहाय, सुनील सिंह, संगीता शर्मा, बबीता शर्मा, आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका नीता कुमारी, रूबी कुमारी, कहकशां, शबनम, अश्विनी, रिया, मुस्तफा का योगदान रहा।
धन्यवाद ज्ञापन लिटिल एंजल मोंटेसरी की प्राचार्या मिस मीरा ने दिया।
