कला निकेतन, भूली नगर ने मनाया अपना 40 वाँ स्थापना दिवस

*कला निकेतन, भूली नगर ने मनाया अपना 40 वाँ स्थापना दिवस*

 

*V24X7 भारत रिपोर्ट विश्वजीत सिन्हा कैमरामैन राजकुमार सिंह*

 

भूली:- आज कला निकेतन भूली नगर ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कला निकेतन कार्यालय में धूमधाम से मनाया अपना 40 वाँ स्थापना दिवस। साथ ही साथ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती एवम विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया ज्ञात हो कला निकेतन की स्थापना 03 दिसम्बर 1982 को हुई थी जिसके संस्थापक निर्देशक बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा हैं ।तब से आज तक संस्था सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते आ रही है ।यहाँ तक की कला निकेतन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में अनेकों अवार्ड प्राप्त किया है ।झारखंड सरकार के द्वारा 2016 में

झारखंड कला सम्मान से भी सम्मनित हो चुका है स्थापना दिवस मनाने में प्रदीप प्रसाद ,नूतन सिन्हा ,सौरभ पांडेय ,रंजीत कुमार मिश्रा ,धर्मवीर कुमार ,चंदन यादव आकाश सहाय , शैव्या सहाय ,प्रेम कुमार ,नित्या सहाय ,राकेश कुमार ,प्रियंका कुमारी , राम मनोहर कुमार आदि हैं ।साथ ही साथ संस्था को शुभकामना देने वालों में सर्वश्री राजेन्द्र कुमार (मुख्य संरक्षक) ,राजेन्द्र प्रसाद (संरक्षक),हारुन रसीद ,कैलाश गुप्ता ,मितेश श्रीवास्तव आदि हैं