चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान जख्मी

*चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान जख्मी*

 

झारखंड

*चाइबासा :* नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जंगल में सर्च अभियान के दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ। घायल जवान को तुरंत एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया है।

घटना पूर्वी सिंहभूम के चाईबासा जिले के टोंटो जंगल की है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान जंगल में अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में इंस्पेक्टर प्रभाकर साहनी गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।नक्सलियों ने अपने इलाके को सुरक्षित करने के लिए जंगल में कई जगहों पर आईईडी लगा रखा है।