टाइगर जवान ने दिलेरी दिखाते हुए अपराधी को पकड़ा, अपराधी ने जवान का काटा अंगूठा, फिर भी नहीं छोड़ा

*टाइगर जवान ने दिलेरी दिखाते हुए अपराधी को पकड़ा, अपराधी ने जवान का काटा अंगूठा, फिर भी नहीं छोड़ा*

 

 

धनबाद

*झरिया :* पुलिस ने सोमवार की रात बाटा मोड़ से शातिर अपराधी ललकेशिया उर्फ बोक्सर उर्फ सोनू साव को धर-दबोचा है। इस दौरान ललकेशिया ने एक टायगर जवान पर अस्तुरा से वार कर घायल कर दिया। लेकिन टायगर जवान ने दिलेरी देखाते हुए उसे पकड़े रखा। तभी अन्य पुलिस कर्मी पहुंचकर उसे थाने ले गए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चोरी, लूट सहित अन्य मामले के शातिर ललकेशिया झरिया में घूम रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इसी क्रम में बाटा मोड़ के समीप टायगर जवान अरूण कुमार जायसवाल की नजर ललकेशिया पर पड़ गई। जैसे ही टायगर जवान उसके करीब पहुंचा। उसने जवान पर अस्तुरा से वार कर दिया। जिससे जवान के बाये हाथ के अंगुठा कट गया। ललकेशिया के बाइक चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस के सूत्रों की बात माने तो ललकेशिया उर्फ सोनू साव के विरूद्ध झरिया, बलियापुर, तिसरा, धनसार सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज है। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। वर्तमान समय में वह बलियापुर के बेलगढ़िया में रहता है। जबकि उसके गिरोह के अन्य सदस्य झरिया सहित अन्य क्षेत्रों में रहते है*