google.com, pub-9761875631229084, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Breakingखूंटीगिरिडीहगुमलाझारखंडदेवघरधनबादपलामूबोकारोरांचीरामगढ़लातेहारलोहरदग्गासरायकेला खरसावांसिमडेगा

झारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड!

*झारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड!*

 

*रांची :* रांची समेत पूरे राज्य में अब सर्दी सितमगार साबित होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना जाहिर की गयी है। रात में सर्द तो बढ़ेगी ही लेकिन अब दिन के दोपहर में भी आपको सर्द हवाओं के झोंकों से सामना करना पड़ेगा। मौसम को लेकर खबर यह भी है कि राजधानी के अलावे आसपास के इलाकों में ठिठुरन भरी ठंड बढ़ सकती है।

 

इधर, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है लेकिन राज्य में आने वाले दिन काफी सर्द होंगे। जिससे राज्य के कई हिस्सों में तापमान और गिरेगा, सुबह में कोहरा और दिन में आसमान साफ रहेगा।

 

बता दें, बीते दिन यानी रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री, न्यूनतम 12.1 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 28.3 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 27.4 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

 

वहीं अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close